- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
घर से जहर खाकर मंदिर गया और पूजन के बाद बिगडी तबीयत,मौत
घर से जहर खाकर मंदिर गया और पूजन के बाद बिगडी तबीयत
पुत्र वियोग में 70 वर्ष के वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
उज्जैन। पाला मोहल्ला तराना में रहने वाले 70 वर्ष के वृद्ध ने पुत्र वियोग में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
उंकार सिंह पिता जूझार सिंह 70 वर्ष निवासी पाला मोहल्ला तराना ने रविवार सुबह घर में सल्फास खा ली और मंदिर दर्शन करने चला गया।
मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उंकार की तबियत बिगडी तो परिजन प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां रात 8 बजे वृद्ध की मृत्यु हो गई। मृतक के भतीजे टीकम सिंह ने बताया कि एक वर्ष 11 माह पहले उंकार के बडे बेटे भारत सिंह लीवर खराब होने की वजह से मृत्यु हो गई थी तभी से वह सदमे में रहते थे।
घर में छोटा बेटा व पत्नी हैं। बडे बेटे की असमय मौत के गम में ही उंकार ने जहर खाकर आत्महत्या की। माधव नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।