- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पुलिस आरक्षकों का विवाद थाने पहुंचा:आरक्षक का आरोप पुलिस लाइन बुलाकर मारपीट की
उज्जैन। एसपी ऑफिस के रिकॉर्ड शाखा में पदस्थ एक आरक्षक ने अपने साथी आरक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है । आरक्षक माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने भी पहुंचा था। आरक्षक ने आरोप लगाया की मारपीट की घटना के बाद भी थाने पर उसकी किसी ने नहीं सुनी।
कंट्रोल रूम स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिकॉर्ड शाखा में पदस्थ आरक्षक गोपाल सुरावत ने अपने साथी आरक्षक पंकज चौरसिया पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। माधव नगर थाने पहुंचे यहां उसने बताया की ड्यूटी कांबिंग गश्त में लगाई गई थी। ड्यूटी गए सभी पुलिसकर्मी लौट आए थे। इसके बाद भी ड्यूटी लगाने वाले आरक्षक पंकज चौरसिया ने रोल कॉल के लिए बुलाया। जब आरक्षक गोपाल वहां पहुंचा तो पता चला कि उसकी अनुपस्थिति लगाई गई है। इस बात को लेकर गोपाल ने पंकज चौरसिया से चर्चा की तो सुबह आने का हवाला दे दिया। रविवार को सुबह जब गोपाल पुलिस लाइन गया तो उस दौरान पंकज चौरसिया ने उसके साथ मारपीट कर दी।
थाने में किसी ने नहीं सुनी आरक्षक की बात
आरक्षक गोपाल का कहना है कि घटना के बाद जब वह माधव नगर थाने पहुंचा तो किसी ने भी उसकी बात नहीं सुनी। यहां तक की उसके साथ मारपीट होने के बाद भी उसे एमएलसी के लिए नहीं भेजा गया। थाने से कहा गया कि अधिकारी आने के बाद बात सुनी जाएगी।
अधिकारी मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं
माधव नगर थाने में आरक्षक गोपाल सुरावत का कहना था कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा हैं। उसके द्वारा पूरी ड्यूटी करने के बाद भी अनुपस्थिति लगाई जा रही है। आरक्षक गोपाल ने उसके साथ हुई मारपीट में चोट के निशान भी बताए हैं