- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
नई व्यवस्था:अब शाम 6.30 बजे तक करवा सकेंगे रजिस्ट्री, स्लॉट भी बढ़ाएंगे
भरतपुरी स्थित उपपंजीयक कार्यालय में अब प्रॉपर्टी धारक सुबह से शाम तक दस्तावेजों का पंजीयन करवा सकेंगे। नवरात्रि को देखते हुए कार्यालय में रजिस्ट्री संबंधी कार्यों का समय बढ़ाया गया है। इसके तहत सुबह 10 से शाम 6.30 बजे तक लोग अपने मकान-प्लाॅट या दुकान तथा कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। दस्तावेजों की संख्या ज्यादा होने की स्थिति में स्लॉट भी बढ़ाए जाएंगे।
महानिरीक्षक पंजीयन के आदेश के तहत 4 अक्टूबर तक नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि त्योहारों पर लोग आसानी से अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकें। वरिष्ठ उपपंजीयक सुदीप घाटपांडे ने बताया 1 व 2 अक्टूबर को अवकाश के दिन को छोड़कर बाकी के दिनों में कार्यालय का संचालन होगा। इसमें लोग सुबह 10 से शाम 6.30 बजे तक दस्तावेजों का पंजीयन करवा सकेंगे।
वर्तमान में करीब 215 स्लॉट हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रजिस्ट्री कार्य करवा सकें। त्योहारों पर लोग अपने मकान या प्लाॅट आदि प्रॉपर्टी के दस्तावेजों का पंजीयन अधिक करवाते हैं, जिसे देखते हुए यह व्यवस्था लागू की है, जो कि 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
रोज हाे रहा 200 का पंजीयन
वर्तमान में रोज करीब 200 प्रॉपर्टी के दस्तावेजों का पंजीयन हो रहा है, आगामी दिनों में इनकी संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया बुजुर्ग लोगों के लिए स्टॉफ को आदेशित किया है कि उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाए। प्रयास करें कि उसी दिन या जल्द से जल्द पंजीकृत दस्तावेजों की प्रति लोगों को उपलब्ध करवाई जाए।