- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए दो घंटे पहले खुले बाबा महाकाल के पट
महाशिवरात्रि पर मध्यरात्रि को खुले भगवान महाकाल के पट, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से मची हुई थी। लेकिन आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मंगल बेला में बाबा महाकाल अपने भक्तों को आशीष देने के लिए दो घंटे पहले जागे। रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद भस्मआरती की शुरूआत हुई। इस साल पहली बार महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई थी, जिससे सुबह चार बजे से चलित भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले विभिन्न प्रकार के फलों के रस से बाबा महाकाल का स्नान करवाया गया। उसके पश्चात षोडशोपचार पूजन के पश्चात बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। 2:30 बजे से शुरू हुआ पूजन अर्चन का क्रम सुबह 4:30 बजे तक जारी रहा, जिसके बाद से आम श्रद्धालुओं के दर्शन की शुरुआत हुई। पुजारी पंडित आशीष ने बताया, महाशिवरात्रि पर सतत 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे और आज बाबा महाकाल की चार पहर की पूजा अर्चना की जाएगी।
आज दिनभर चलेगा पूजन का क्रम…
आज दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से शासकीय पूजा होगी
दोपहर तीन बजे से शनि प्रदोष की विशेष पूजा और रुद्र पाठ होगा