- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
माधवनगर अस्पताल में गंभीर मरीजों को इलाज मिल सकेगा:12 बेड का एचडीयू व 10 बेड का पीआईसीयू आज से होगा शुरू
माधवनगर अस्पताल में सोमवार से 12 बेड का एचडीयू व 10 बेड का पीआईसीयू तथा 48 बेड का जनरल वार्ड शुरू होगा। अब मरीजों को आईसीयू की अतिरिक्त सेवाएं मिल सकेगी। इसमें 22 बेड का आईसीयू और 48 बेड का जनरल वार्ड सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसमें गंभीर सर्जिकल मरीज व पोस्ट सर्जिकल मरीजों तथा गंभीर बच्चों को इलाज मिल सकेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों यूनिट व वार्ड का शुभारंभ होगा। माधवनगर अस्पताल प्रभारी डॉ. एच.पी. सोनानिया ने बताया अस्पताल में नवनिर्मित 22 बेड के आईसीयू और 48 बेड के जनरल वार्ड का संचालन किया जाएगा। इसमें मरीजों को भर्ती रखकर इलाज दिया जाएगा। सोमवार दोपहर 2 बजे आईसीयू व वार्ड का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव आदि शामिल होंगे। डॉ. सोनानिया ने बताया कि 12 बेड का एचडीयू, जिसमें गंभीर सर्जिकल मरीज व पोस्ट सर्जिकल मरीज को रखा जा सकेगा। अस्पताल में 10 बेड का पीआईसीयू भी शुरू किया जाकर गंभीर बच्चों को चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी।