- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
अंजड़ से आए दोनों पैरों व हाथ से लाचार वृद्ध को सेवाधाम आश्रम ने अपनाया
उज्जैन | अंजड़, बड़वानी के आदिवासी 60 वर्षीय श्यामू जिनके दोनों पैर कट गए और एक हाथ से लाचार वृद्ध को सड़क पर दयनीय स्थिति में देख सीएमओ नगर परिषद अंजड़ ने आजीवन आश्रय के लिए सेवाधाम भेजा। सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर मुझे पुनः सेवा का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि श्यामू जिनका जीवन नारकीय हो गया था।
वर्षा ऋतु में सड़क पर निराश्रित लावारिस भटक रहे थे, को सतीश परिहार पैरालीगल वालेंटियर, विधिक सेवा अंजड़ जो कि पूर्व से सेवाधाम आश्रम के बारे में जानते थे। उन्होंने मुझे बताया और आश्रम लेकर आए। श्यामू के परिवार में कोई नहीं है। पत्नी व पुत्री की मृत्यु हो गई। एकमात्र पुत्र था, जो कि रेत की खदान में दबकर मर गया।