- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में एक और दिव्य स्थान के दर्शन करेंगे श्रद्धालु:महाकाल लोक में 18 पुराण गाथा पर बनी पेंटिंग लगेंगी, मन की बात में बोले पीएम
पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात में मोदी ने उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में लगने वाली 18 पुराण गाथा पर बनने वाले पेंटिंग का जिक्र किया है। दरअसल, महाकाल लोक के त्रिवेणी संग्रहालय में आगामी दिनों में इन पेंटिंग को लगाया जाएगा। जो देश के विभिन्न शहर में अलग अलग शैली में बन रही है।
देश भर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। मन की बात कार्यक्रम का ये 103 वां एपिसोड था। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। इसमें उन्होंने उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में लगने वाली 18 पुराण गाथा पर बनने वाले पेंटिंग का भी जिक्र किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ” इन दिनों उज्जैन में पेंटिंग बनाने का काम चल रहा है जहां देश भर के 18 कलाकार पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्र कथाएं बना रहे है। यह चित्र बूंदी शैली,नाथ द्वारा शैली, पहाड़ी शैली सहित कई विशिष्ट शैलियों में इन्हें उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। कुछ समय बाद जब आप उज्जैन जाएंगे, तब महाकाल महालोक के साथ-साथ एक और दिव्य स्थान के दर्शन कर सकेंगे”।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बन रही है पेंटिंग –
त्रिवेणी संग्रहालय के प्रबंधक गौरव तिवारी ने बताया कि भारत के अलग अलग प्रदेशो में चित्रकारी की जा रही है। जिसे अलग अलग शैलियों में बनाया जा रहा है। बिहार राजस्थान दक्षिण भारत सहित अन्य प्रदेशों के कलाकार इन पारम्परिक चित्रकारी को बना रहे हैं। कुछ पेंटिंग हमें मिल चुकी है, लेकिन सभी मिलने में करीब डेढ़ साल का समय लग सकता है।

इन पुराणों और शैली में बनेगी पेंटिंग-
| पुराण | चित्रकार | शैली |
| विष्णु | प्रहलाद महाराणा | उडियापट्ट |
| भागवत | विजय शर्मा | गुलेर |
| मार्कण्डेय | वैकुंठम नक्काश | चेरियाल पटम |
| ब्र्हम | विश्वनाथ रेड्डी | कलमकारी |
| अग्नि | जे एस श्रीधर राव | मैसूर |
| लिंग | कैलाश चंद्र शर्मा | जैन शैली |
| वामन | एम महेश | तंजाबुर |
| कुर्मा | एम रमेश राज | नायका |
| ब्रह्माण्ड | रघुपति भट्ट | गंजिफा |
| स्कन्द | शांति देवी झा | मधुबनी |
| गरुण | नरोत्तम शर्मा | नाथद्वारा |
| भविष्य | ||
| मत्स्य | ||
| पदम् | शहजाद अली | किशन गढ़ |
| नारद | कैलाश शर्मा | |
| शिव | सुजीथ कुमार | केरला म्यूरल |
| ब्रहम वैवर्त | जय शंकर शर्मा | बूँदी |
| वराह | भज्जू सिंह | गौंड |