- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
शुभ संयोग के साथ आज से शुरू हुई गुप्त नवरात्रि
उज्जैन : वर्ष की चार नवरात्रि में से एक माघ मास की गुप्त नवरात्रि आज से शुरू होगी। इस बार गुप्त नवरात्रि कई शुभ संयोगों के साथ आई है। नौ दिनों में तीन दिन सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का संयोग बनेगा। नवरात्रि में देश के 51 शक्तिपीठों में एक हरसिद्धि, प्रसिद्धि देवी मंदिरों में गढ़कालिका, चामुंडा, नगरकोट सहित कई जगह गुप्त अनुष्ठान किए जाएंगे। दीपमालिकाएं प्रज्वलित होगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक गुप्त नवरात्रि 28 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगी। इसमें नवरात्रि के पहले ही दिन 28 को सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7.12 से रात 10.39 बजे तक रहेगा। 2 फरवरी को सुबह 7.10 से रात 9 व 3 फरवरी को सुबह 7 से रात 8.3 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। 30 जनवरी, 1 व 2 फरवरी को दिनभर रवि योग रहेगा। इन योगों में देवी पूजा से लेकर बाजार से सभी खरीदारी करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
पुराणों में एक वर्ष में तीन-तीन महीने के अंतराल से कुल चार नवरात्रि होना बताई गई है। इनमें दो चैत्र व आश्विन मास की नवरात्रि जागृत, आषाढ़ व माघ मास की नवरात्रि गुप्त मानी जाती है।