- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
PM मोदी वर्चुअली करेंगे उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र का लोकार्पण:ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन को मिलेगी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर उज्जैन को सौगात देंगे। शहर के औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योग पुरी का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम ग्वालियर में वर्चुअली होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
एमपी आईडीसी के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने बताया कि भारत शासन की महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली – मुंबई कॉरिडोर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी का विकास उज्जैन एवं देवास के मध्य उज्जैन से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर 458.60 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है। यहां पर राज्य के विविध आर्थिक परिवेश को गतिशील किए जाने के उद्देश्य से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ-साथ आवासीय, व्यवसायिक एवं एवं सार्वजनिक इकाइयों के भूखंड स्थापित किए गए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय औषध विभाग के सहयोग से मेडिकल डिवाइस पार्क भी विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में 39 इकाइयों की 363.87 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन के लिए आवंटित की जा चुकी है, जिसमें लगभग 4200 करोड़ का निवेश तथा 11550 रोजगार सृजन प्रस्तावित है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार
औद्योगिक क्षेत्र में प्रमुख रूप से स्थापित होने वाली इकाइयां पेप्सीको इंडिया, अमूल,आर्शीवाद पाइप्स, सिंबायोटिक लाइफ, कर्नाटक एंटीबायोटिक,यशोदा लिनन एवं श्रीनिवास फार्मा प्रमुख है। औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा साथ ही उद्योगों का जाल बिछ जाएगा। विक्रम उद्योगपुरी का लोकार्पण उज्जैन अंचल के औद्योगिक विकास और रोजग़ार सृजन के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक क्षण है।