- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में 400 मतदान केंद्रों पर केवल महिलाएं कराएंगी चुनावी
उज्जैन के 400 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने केवल महिला कर्मचारी ही जाएंगी। वे ही पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों की भूमिका निभाएंगी। महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने को भी लाख जतन हो रहे हैं।
महिलाओं को ही केंद्र में रखकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अब तक बूथ स्तर पर महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जा चुकी है। सास-बहू सम्मेलन, दीपोत्सव सहित गीत-गायन, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं कराई जा चुकी हैं। आगामी दिनों में महिला सम्मेलन सहित कई ओर भी कार्यक्रम तय कर रखे हैं।
निर्वाचन आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 के चुनाव में महिलाओं की मतदान में भागीदारी 74.34 प्रतिशत और पुरुषों की 78.81 प्रतिशत थी। इसके पहले 2013 के चुनाव में महिलाओं की मतदान में भागीदारी 70.49 प्रतिशत और पुरुषों की 76.93 प्रतिशत थी।
यानी पांच वर्षों में मतदान में महिलाओं की मतदान में भागीदारी 3.86 प्रतिशत और पुरुषों की भागीदारी 1.88 प्रतिशत बढ़ी। महिलाओं की ये बढ़त पुरुषों के मुकाबले दोगुना थी। वह भी तब, जब प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने महिलाओं की उपेक्षा कर उज्जैन जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रत्याशी पुरुषों को बनाया था।
अब पांच वर्षों में काफी कुछ बदला है। शिक्षा के ग्राफ के साथ राजनीतिक जागरूकता भी बढ़ी है। इस बार जिले से एक महिला उम्मीदवार (उज्जैन उत्तर सीट से माया त्रिवेदी) भी चुनाव मैदान में है। इसी वर्ष नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पारित हुआ है, जिसके कारण आगामी विधानसभाओं और लोकसभाओं में महिलाओं की भागीदारी कम से कम 33 प्रतिशत होना निश्चित रूप से दिखाई देना निश्चित है।