- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
ठंड ने एक बार फिर दिखाए तेवर पारा लुढ़का
उज्जैन | हवा की दिशा बदलने से बीते 24 घंटों में तापमान में कमी आई है। साथ ही ठंडक का असर भी बढ़ गया। शहर में पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चल रही थी। जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से दिन आैर रात में पारा लगातार बढ़ रहा था। सोमवार शाम से फिर उत्तरी ठंडी हवा चलने का क्रम शुरू हो गया। इसके कारण रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री से लुढ़क कर 8.0 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में 5.0 डिग्री की बड़ी गिरावट हुई। सोमवार को भी दिनभर चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा चलती रही। सोमवार को दिन में भी पारा 1.5 डिग्री कम होकर 27.0 डिग्री हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों में भी तापमान कम होने की संभावना जताई है।
चौबीस घंटों में और कम हो सकता रात का पारा
शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया उत्तरी तेज हवा चलने के कारण दिन और रात का पारा तेजी से कम हुआ है। अभी भी तेज हवा चलने का क्रम बना हुआ है। जिससे अगले 24 घंटों में भी रात में तापमान आैर कम होने की संभावना है। इससे ठंडक बढ़ेगी दिन में भी आधा से एक डिग्री तक की कमी आ सकती है।