- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
उज्जैन में आज से हनुमान अष्टमी महोत्सव की धूम, दो दिन मनाया जाएगा पर्व
उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में पंचांगीय मतांतर से दो दिन हनुमान अष्टमीमनाई जाएगी। ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास के अनुसार प्रदोषकाल में अष्टमी की मान्यता वाले श्रद्धालु बुधवार शाम को उत्सव मनाएंगे। वहीं, सुबह की मान्यता में 4 जनवरी गुरुवार को हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी।
नौ दिवसीय श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव
जूना महाकाल मंदिर परिसर स्थित जय श्री बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर पर नौ दिवसीय श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। बाबा के आंगन में 24 घंटे श्री रामचरितमानस की चौपाइयां गूंज रही है। प्रतिदिन संध्या में भजनों की धुन पर भक्त भाव विभोर होकर अपने आराध्य की भक्ति कर रहे हैं।
मंगला आरती के साथ महाभोग
कार्यक्रम संयोजक श्री रामकथा व्यास सुलभ शांतु गुरु के अनुसार मुख्य आयोजन हनुमान अष्टमी पर्व पर 4 जनवरी को होगा। इसमें सुबह बाबा की मंगला आरती में बेसन के लड्डुओं का महाभोग, दोपहर दो बजे नौ दिनी अखंड रामायण पाठ पूर्णाहुति होगी व संध्या 7 बजे मुख्य आरती होगी जिसके पश्चात महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन रहेगा। भक्त मंडल के सीताराम अग्रवाल हस्तीमल नाहर, प्रहलाद दाड़, राजेश भदौरिया, मनोहर दुबे, प्रवीण ठाकुर, गोपाल पटौदिया, राहुल कटारिया ने भक्तों से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।
123 साल पुराने पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज उत्सव
ज्योतिर्लिंग महाकाल के समीप स्थित बड़े गणेश मंदिर परिसर में 123 साल पुराने पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार शाम 7 बजे प्रदोष काल में हनुमान अष्टमी मनाई जाएगी। पं.आनंदशंकर व्यास के अनुसार सुबह भगवान का अभिषेक पूजन किया जाएगा। दिन में हनुमान चालीसा, हनुमत कवच तथा लघुरूद्र का पाठ होगा। शाम को खिरान का महाभोग लगाकर पांच पंडितों द्वारा आरती की जाएगी। भक्तों को प्रसादी का वितरण होगा।