- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
साध्वी ऋतंभरा बोलीं, राम मंदिर का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए जिन्होंने बेटे और पति को खोया
उज्जैन। चारधाम मंदिर आश्रम में चले रहे विराट संत सम्मेलन के आखिरी दिन साध्वी ऋतंभरा ने श्रीराम मंदिर निर्माण को राष्ट्र गौरव निरुपित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे, अब बन गया तो श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं।
श्रेय तो हमारी उन माता, बहनों और पत्नियों को मिलना चाहिए, जिन्हें अपना पुत्र, भाई व पति को खोया है। साथ ही हमारे संतों को मिलना चाहिए जिन्होंने राममंदिर आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर किए।
दीदी मां ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को श्रीराम लला मंदिर में विराजेंगे। इस दिन आप सभी अपने घरों में दीपमालिका प्रज्वलित करें तथा समीप स्थित मंदिरों में उत्सव मनाएं। क्योंकि आप भाग्यशाली हैं। पांच सौ साल बाद यह मौका मिला है।

क्या अन्य धर्म के धर्मस्थलों के बारे में ऐसा कह सकते हैं नेता
श्री राममंदिर न्यास के सदस्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी ने कहा कि कुछ नेता मंदिर निर्माण पर कटाक्ष करते हुऐ कहते हैं, अयोध्या में मंदिर की जगह अस्पताल बना देते। क्या ऐसे लोग अन्य धर्म के धर्मस्थलों के संबंध में ऐसा कह सकते हैं, नहीं कह सकते, क्योंकि वे एक पक्ष के वोट पाकर सत्ता में आते थे।
अब हिंदुओं को जागना पड़ेगा, हमें जातियों में बांटा जा रहा है। मीडिया प्रभारी राजेश करे व पं.रामलखन शर्मा ने बताया कि समापन समारोह की शुरुआत में समिति अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने स्वागत भाषण दिया।