- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सड़क दुर्घटना में देवास के तीन युवकों की मौत
उज्जैन | बीती रात १० बजे के लगभग देवास रोड पर स्थित कड़छा फंटे पर तीन युवकों की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त थोड़ी देर बाद देवास निवासी के बतौर की गई। इस मामले में नरवर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात १० बजे के लगभग कड़छा फंटे पर तीन युवकों के सड़क पर मृत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अब मौके पर पहुंची तो समीप एक्टिवा क्रमांक एमपी ४१ एमआई ६८५४ पड़ी हुई थी। मृतकों की शिनाख्त कल्लू निता रियाज मोहम्मद निवासी पठानकुंआ देवास, विनय पिता रमेशचन्द्र तिवारी निवासी बीएनपी कॉलोनी देवास एवं कुणाल पिता मधुकर उपनारे निवासी बीएनपी कॉलोनी देवास के रूप में की गई।
मृतकों की जेब से लायसेंस, पेनकॉर्ड एवं मोबाइल मिलें लेकिन दुर्घटना में मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गए। तीनों उज्जैन से देवास की ओर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने तीनों को पीछे से टक्कर मारी अथवा सामने से। यह अभी ज्ञात नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।मृतकों में कल्लू के दो लड़के एवं तीन लड़किया है, जबकि कुणाल अपने पिता का इकलौता पुत्र है। उससे बड़ी तीन बहनें है। जिनकी शादी हो चुकी है। कुणाल के पिता मधुकर उपनारे बीएनपी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उसके बाद संविदा बतौर कार्य कर रहे हैं। जबकि विनय तिवारी भी अपने पिता का इकलौता पुत्र है। विनय पीथमपुर में जॉब करता था। लेकिन कुछ दिनों से पीथमपुर में काम बंद कर दिया था।