- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दूध के दाम बढ़ेंगे या नहीं, आज बैठक में होगा तय
उज्जैन | सांची का दूध महंगा होने के बाद अब शहर के दूध व्यवसायी भी दूध के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। वर्तमान में दूध के भाव ४० रुपए प्रति लीटर हैं। ऐसे में प्रति लीटर पर २ से ४ रुपए का इजाफा किया जा सकता है। पहले ही महंगाई की आग में झुलस रही जनता को एक बार फिर दूध की कीमतों में वृद्धि के चलते जनता महंगाई की मार पड़ेगी। ऐसे में जहां किचन का बजट बिगड़ेगा, वहीं जेब भी भार बढ़ेगा।दरअसल, दूध व्यवसायियों का मत है कि एक-डेढ़ साल से दूध के भाव नहीं बढ़े हैं, जबकि दुग्ध उत्पादक दो बार भाव बढ़ा चुके हैं जिससे हमें नुकसान हो रहा है इसलिए दूध के भाव अब बढ़ाए जाने चाहिए।
अभी गर्मी का सीजन शुरू होने वाले है ऐसे में गाय और भैंस दूध देना कम कर देती है जिससे आवक भी कम हो जाती है इसलिए गर्मी के सीजन के पूर्व भाव बढ़ाए जाते हैं। इधर, उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा मंगलवार दोपहर बाद कलेक्टर के साथ बैठक आयोजित कर भावों बढ़ाने पर चर्चा करने की बात कही है।
दूध व्यवसायियों का कहना
पिछले दो सालों से दूध का भाव ४० रुपए प्रति लीटर ही चल रहा है। इसमें कम से कम दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होनी चाहिए। सिंहस्थ महापर्व के दौरान भी भाव नहीं बढ़ाए। अब भाव बढऩा चाहिए।
दिलीप चौहान, संचालक, शुभम दूध डेयरी, बहादुरगंज
बड़े व्यापारी दूध के भाव बढ़ाएं या ना बढ़ाएं लेकिन हम बढ़ाएंगे। हमें घर-घर जाकर दूध बेचना पड़ता है। इसमें पेट्रोल का खर्च भी होता है। ४ रुपए तो नहीं लेकिन एक-दो रुपए तो बढ़ाना ही पड़ेंगे तभी पेट्रोल का खर्च निकल पाएगा।
शिखर राजपूत, खेरची दूध व्यवसायी, मोहननगर
कलेक्टर के साथ एक-दो दिन में मीटिंग कर तय करेंगे कि दूध के भाव कितने रुपए बढ़ाए जाएं। नए भाव तय होने के बाद कितनी तारीख से यह लागू होंगे, इसकी भी जानकारी दे दी जाएगी।
मोहन वासवानी, अध्यक्ष, उज्जैन दुग्ध संघ