- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में 1 मार्च को उज्जैयिनी विक्रम व्यापार मेला
एक मार्च को उज्जैन जिले में उज्जैयिनी विक्रम व्यापार मेला, इंवेस्टर्स समिट व विक्रमोत्सव का आयोजन होगा। दो दिन इंवेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर एमएसएमई के प्रमुख सचिव पी.नरहरि ने बैठक ली। प्रमुख सचिव ने कहा कि इन्वेस्टर्स का फोकस उज्जैन रखा जाएगा। अधिकारी तैयारी के लिए लिस्ट बनाकर रखें। मेले में वाणिज्यिक कर विभाग घरेलू इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के विक्रय पर एसजीएसटी में छूट का प्रावधान भी करेगा।
पी. नरहरि ने कहा कि 1 मार्च को ही उज्जैन में विक्रम व्यापार मेला और विक्रमोत्सव का शुभारंभ भी होना है। क्या-क्या कार्य किए जाने हैं, इसकी लिस्ट बना लें। उद्यमी, उज्जैन में निवेश करें, इस बात पर विशेष ध्यान दें। आयोजन का एक पार्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है। इस पर भी ध्यान दें। इंवेस्टर्स के सामने हमें उज्जैन एवं मालवा की सांस्कृतिक विरासत को साझा करना है। मालवा का फूड एवं अन्य विशेषताएं मेले के द्वारा परिलक्षित करना है। मेले के संबंध में समस्त जानकारी साेमवार शाम तक सभी विभाग उपलब्ध कराएं ताकि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के समक्ष प्रस्तुत कर काम करने की मंजूरी ली जा सके।
नगर निगम को मेले के लिए बजट और अन्य सुविधाएं नगरीय प्रशासन संचालनालय द्वारा मुहैया कराई जाएंगीं। नवनीत कोठारी ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट के लिए चयनित स्थान पर बड़ा-सा डोम बनाया जाएगा। इंवेस्टर्स के लिए बैठक की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। व्यापार मेले में एक सेक्टर उज्जैन का रखा गया है, जहां इलेक्ट्रानिक एवं आटोमोबाइल उत्पाद का प्रमोशन किया जाएगा। दूसरे अन्य सेक्टर में व्यावसायिक दुकानें, फूड जोन लगेगा।