- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सावन का चौथा सोमवार : शाम 4 बजे शाही ठाठ-बाट के साथ निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, नंदी पर “श्री उमा-महेश” के स्वरूप में देंगे दर्शन …
उज्जैन लाइव , मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सावन का चौथे सोमवार पर देर रात 1 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है . रात 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए थे. जिसमे करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया. वही आज दिनभर में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.
बता दे की आज बाबा महाकाल की चौथी सवारी शाम 4 बजे शाही ठाठ-बाट के साथ महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी. पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और बैलगाड़ी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्वरूप में विराजमान होकर दर्शन देंगे. साथ ही हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव की प्रतिमा होगी. बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकार नृत्य कर शोभा बढ़ाएंगे. वहीं सशस्त्र बल की टुकड़ी और भजन मंडली भी साथ चलेगी.
सवारी से पूर्व भगवान का श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पूजन-अर्चन किया जाएगा. जिसके बाद बाबा महाकाल प्रजा के हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे. बता दे की बाबा महाकाल की सवारी उज्जैन के अनेक मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंचेगी. जहां क्षिप्रा के जल से बाबा महाकाल का अभिषेक और पूजन -अर्चन की जाएगा. जिसके बाद सवारी निर्धारति मार्गों से होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।