- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आज हनुमान जी का विशेष करे ध्यान, घर में बनी रहेगी सुख, समृद्धि और शांति …
उज्जैन लाइव , मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन का अपना महत्व है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है। जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार का दिन विशेष महत्व रखता है।
हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन शांत होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हनुमान जी की कृपा से जीवन में आ रही सभी समस्याओं का समाधान होता है और व्यक्ति को सुख-शांति प्राप्त होती है।
इस दिन शाम के समय हनुमान जी की पूजा और आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने और बजरंग बाण का जाप करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मधुर होते हैं और घर में वाद-विवाद की स्थिति नहीं बनती। हनुमान जी की कृपा से घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।