- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भस्म आरती : वैष्णव तिलक लगाकर बाबा महाकाल का हुआ दिव्य श्रृंगार, जटाधारी स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन …
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के तीन बजे सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप वाले चांदी के पट खोला गया। उसके बाद गर्भगृह के पट खोलकर भगवान का जलाभिषेक और पूजन दर्शन कर श्रृंगार किया गया।
बता दे की बाबा महाकाल का जल से अभिषेक करने के बाद दूध,दही,घी,शक़्कर शहद फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। फिर भगवन का भांग चन्दन ड्रायफ्रूट और आभूषणों से जटाधारी स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। जिसके बाद बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक भांग मावा सहित चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। मंदिर में जैसे ही बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हुए वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।