- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली महर्षि संदीपनि आश्रम में हर्ष उल्लास से मनाया गया आजादी का उत्सव !
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
उज्जैन एक धर्मिक नगरी है, जो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के अलावा श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली के नाम से भी जानी जाती है. भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सम्पूर्ण शिक्षा और ज्ञान संदीपनि आश्रम में ही गुरू संदीपनि से प्राप्त किया था. वहीं आज संदीपनि आश्रम में में आजादी का उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर में विराजित भगवान श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा की प्रतिमा को तिरंगा वस्त्र व तिरंगा मुकुट से सजाया गया साथ ही मंदिर परिसर में तिरंगा ध्वज लगाकर सजावट की गई है.
बता दें, सुबह मुख्य पूजन-अभिषेक करने के बाद भगवान को तीन रंग के वस्त्र धारण करवा कर सिर पर तिरंगे से बना मुकुट पहनाया गया. मंदिर परिसर को तिरंगे झंडे से सजाया गया.
शहर के मंगलनाथ मार्ग पर स्थित महर्षि संदीपनि आश्रम ऋषि सांदीपनि की तप स्थली भी है. यहां महर्षि ने घोर तपस्या की थी. इसी स्थान पर महर्षि संदीपनि ने वेद-पुराण शास्त्रादि की शिक्षा के लिए आश्रम का निर्माण करवाया था. आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने भाई बलराम के साथ 64 दिन शिक्षा ली थी. इस दौरान उन्होंने 14 विद्याएं और 64 कलाएं सीखी थीं. उज्जैन से मिली शिक्षा ही कुरुक्षेत्र में गीता के रूप में श्रीकृष्ण के मुख से प्रकट हुई. इसके बाद ही वे योगेश्वर और जगद्गुरू भी कहलाए। यह परंपरा सांदीपनि आश्रम में आज भी चल रही है.