- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आए भक्त ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान किया 3 किलो 400 ग्राम का चांदी का मुकुट, बाजार में कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये; मंदिर प्रबंध समिति ने दानकर्ता को किया सम्मानित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दान, एक ऐसा कार्य है जो मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और जिसे करने से न केवल देने वाले को, बल्कि प्राप्त करने वाले को भी लाभ पहुंचाता है। वहीं, मंदिरों में दान करने से धार्मिक गतिविधियों को समर्थन मिलता है और समाज में एकता का भाव बढ़ता है। इसी कड़ी में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आए भक्त ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का चांदी का मुकुट भगवान महाकाल को अर्पित किया।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आए गौरव मालपानी ने चांदी का मुकुट श्री महाकालेश्वर मंदिर में भेंट किया, जिसका कुल वजन 3 किलो 400 ग्राम है और मौजूदा बाजार भाव के अनुसार इस मुकुट की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।
बता दें, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गौरव मालपानी को सम्मानित किया गया। समिति ने गौरव से मुकुट प्राप्त कर उन्हें रसीद प्रदान की। इसके साथ ही, उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और सम्मान स्वरूप दुपट्टा भेंट किया गया।