- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जमीन की कीमत बढ़ाने के पक्ष में नहीं विधायक, बोले- विरोध करेंगे
उज्जैन । जिले में जमीन की कीमत बढ़ाने की तैयारी हो गई है। उप समितियों में मंथन के बाद प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति के पास पहुंच गए हैं। इसकी बैठक की तारीख तय होना है। नई गाइड लाइन में जमीन की कीमत 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा ऐसे इलाके जहां गाइड लाइन से ज्यादा पर रजिस्ट्री हुई है, वहां गाइन लाइन बढ़ना तय माना जा रहा है। जिले के विधायक गाइड लाइन बढ़ाने की बजाय विसंगतियां दूर करने पर जोर दे रहे हैं। बैठक में गाइड लाइन बढ़ाने का विरोध किया जाएगा। नई गाइड लाइन एक अप्रैल से लागू होगी। गाइड लाइन को लेकर इस बार विधायकों में खासा विरोध नजर आ रहा है। उप समितियों में विचार के चलते भी उन्होंने अपनी मंशा जता दी थी। अब उप समितियों के प्रस्ताव आ जाने के बाद उनकी नजर जिला समिति की बैठक पर है। विधायकों का कहना है कि प्रापर्टी में मंदी का दौर चल रहा है, गाइड लाइन बढ़ाई तो जनता को मकान, दुकान खरीदना व रजिस्ट्री करवाना महंगा पड़ेगा। अधिकारी मनमर्जी से गाइड लाइन तय कर देते हैं। गाइड लाइन बढ़ाई तो विधायक कड़ा विरोध करेंगे।
12 व 13 मार्च को छोड़कर पूरे माह करवा सकेंगे रजिस्ट्री
आपको मकान, दुकान या प्लाट की रजिस्ट्री करवाना हो तो मार्च में 12 व 13 तारीख को छोड़कर पूरे माह करवा सकेंगे। अवकाश के दिनों में भी भरतपुरी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय खुला रहेगा और रजिस्ट्री के कार्य किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह व 1 अप्रैल से नई गाइड लाइन लागू होने से जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा प्रापर्टी धारकों को यह सुविधा दी जा रही है। वरिष्ठ जिला पंजीयक शैलेष गुरु ने बताया कि 18 फरवरी को अवकाश होने के बावजूद रजिस्ट्री करवाई जा सकेगी। 12 व 13 मार्च को अवकाश रहेगा। उसके बाद सभी अवकाश के दिनों में कार्यालय खुला रहेगा व रजिस्ट्री करवा सकेंगे।