- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
सभी 54 वार्ड से आजीवन सहयोग निधि के 51 लाख रुपए जुटाने में लगे भाजपाई
उज्जैन । भाजपाई आजीवन सहयोग निधि के रूप में शहर के सभी 54 वार्ड से 51 लाख रुपए जुटाने में लगे हुए हैं। इस बार निधि एकत्रित करने की नई व्यवस्था भी शुरू की गई है। अब तक मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, सांसद, विधायक आदि स्तरों पर निधि जुटाई जाती थी, इस बार 54 वार्ड के 54 प्रभारी बनाए हैं। सभी को 1-1 लाख रुपए जुटाने का लक्ष्य दिया है। एक पखवाड़े में इन्हें इसे पार्टी कार्यालय में जमा करवाना है। मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिंतामणी मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल और अजा माेर्चा के नगराध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल आदि को भी एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें ये राशि अपने दायित्व वाले वार्ड में निवासरत व जो शुरू से ही पार्टी से जुडें रहे हैं ऐसे कार्यकर्ताओं से जुटाना है। प्रत्येक से 1, 5 व 10 हजार रुपए लेकर रसीद देना तय हुआ है। बीते वर्ष शहर से 25 लाख रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था तो 45 लाख रुपए एकत्रित हुए थे। इस बार कम से कम 51 लाख का लक्ष्य रखा है।
यह होता निधि का उपयोग
निधि के 25-25 फीसदी के चार हिस्से होते हैं। ये क्रमश: मंडल, जिला, प्रदेश और केंद्र के लिए होते हैं। ताकि वे संगठनात्मक व अन्य गतिविधियों में उपयोग कर सके।