- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या में होगा परिवर्तन, भगवान की तीन आरतियों का बदला जाएगा समय
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके पश्चात, 18 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक भगवान महाकाल की तीन आरतियों में परिवर्तन किया जाएगा।
प्रात: होने वाली आरती का समय 7:30 से 8:15 बजे, भोग आरती का समय 10:30 से 11:15 बजे और संध्या आरती का समय 6:30 से 7:15 बजे निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, भस्मार्ती प्रात: 4 से 6 बजे तक और शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी।
दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर वर्ष भगवान महाकाल की दिनचर्या में दो बार परिवर्तन होता है। कार्तिक माह में सर्दी के आगमन और फाल्गुन मास में गर्मी के प्रारंभ के समय, मंदिर में बाबा महाकाल की आरतियों का समय परिवर्तित किया जाता है। इसके साथ ही, भगवान को स्नान कराने की विधि भी बदल जाती है। उल्लेखनीय है कि रूप चौदस के अवसर पर भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाता है।
वहीं, 31 अक्टूबर को दीपावली के दिन, प्रात: 07:30 बजे आरती के समय, भगवान महाकाल को अन्नकूट का भोग श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अर्पित किया जाएगा।