- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
Chhath Puja 2024: आज छठ महापर्व का दूसरा दिन, महिलाएं उपवास रखकर छठी मैय्या की करती हैं पूजा; मिट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है गुड़ की खीर
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
हिन्दू धर्म में छठ पूजा का पर्व बहुत खास माना जाता है। यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है। यह एक चार दिवसीय व्रत है जो सूर्य देवता को समर्पित है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है। छठ का व्रत महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।
इस महापर्व का आरंभ मंगलवार, 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुआ है जो 8 नवंबर तक चलेगा। वहीं, आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है। इस चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है, जिसका अर्थ है शुद्धिकरण।
इस दिन महिलाएं उपवास रखकर छठी मैय्या का प्रसाद तैयार करती हैं। खरना में गुड़ की खीर बनाने की परंपरा है, जो मिट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है। इसमें तुलसी के पत्ते डालकर इसे पवित्र बनाया जाता है।
इस दिन सूर्य देव की पूजा भी की जाती है। सूर्यास्त से पहले व्रती सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सबसे पहले छठी मैय्या के पूजन स्थल पर दीप जलाया जाता है, फिर गंगाजल और दूध मिलाकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है।
पूजा के बाद सूर्य देव को प्रसाद का भोग लगाया जाता है, जिसे बाद में सभी में बांटा जाता है। अंत में व्रती स्वयं प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसे नैवेद्य भी कहा जाता है।