- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
आज शहर पहुंचेंगे डॉ.जटिया, निकलेगी स्वागत रैली
भाजपा की ओर से राज्य सभा के लिए नामांकन भरने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया आज शहर पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा द्वारा डॉ.जटिया की स्वागत रैली भी निकाली जाएगी। भाजपा द्वारा स्वागत रैली की व्यापक तैयारी की जा रही है। दरअसल भाजपा की ओर से राज्य सभा का नामांकन भरने और राज्य सभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. जटिया का पहली बार नगर आगमन होगा। जिसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों से रैली का आयोजन भी किया जाएगा। प्रातः करीब 11 श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन के साथ रैली का शुभारंभ होगा। रैली की शुरूआत श्री महाकाल मैदान से होगी गुदरी, गोपाल मंदिर, पटनीबाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली आगररोड़ स्थित सामाजिक न्याय परिसर पहुंचेगी। भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी जयप्रकाश जूनवाल और भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सचिन सक्सेना ने बताया कि रैली को सफल बनाने की अपील मप्र राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, विधायक डॉ.मोहन यादव, बहादुरसिंह चैहान, दिलीपसिंह शेखावत, अनिल फिरोजिया, मुकेश पंड्या, सतीश मालवीय, महापौर रामेश्वर अखंड, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, हज कमेटी अध्यक्ष सनवर पटेल, सिंहस्थ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिवाकर नातू, पूर्व विधायक शिवा कोटवानी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, अनिल जैन कालूहेड़ा, किशोर खंडेलवाल, अशोक प्रजापत, जयप्रकाश जूनवाल, सत्यनारायण चैहान, विवेक जोशी, श्रीराम तिवारी, रामचंद्र कोरट, शीलकुमार लश्करी, विजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुरेश गिरी, धनेश्वरी जोशी, विनीता शर्मा, विमल पगारिया, कृष्णा चैहान, दुर्गा परमार, शीतल भागवत, मुकेश टटवाल, ऋषिराज अरोरा, भारती वर्मा, पवन गेहलोत, बुद्धिविलास उपाध्याय, विशाल राजौरिया, राजश्री जोशी, शुभम् मेहता, वीरेंद्र काले, जयंत गरूड, सत्यनारायण खोईवाल, केसरसिंह पटेल, सतीश राठौर, जफ्फार भाई, अशोक देवड़ा आदि ने की है।