- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से श्री महाकालेश्वर मंदिर को भेंट की गई दो ई-कार्ट, प्रशासक गणेश धाकड़ ने PNB के अधिकारियों का किया धन्यवाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दान केवल एक कृत्य नहीं, बल्कि यह एक भावना है, जो इंसानियत की भलाई और समाज में सद्भाव को बढ़ावा देती है। जब हम किसी को दिल से कुछ देते हैं, तो न सिर्फ हमें मानसिक शांति मिलती है, बल्कि हम समाज में अच्छाई और एकता का संदेश भी फैलाते हैं।
इसी भावनाओं के साथ, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को दो ई-कार्ट भेंट की, जो मंदिर के भक्तों के लिए सेवा में उपयोग होंगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा दी गई यह ई-कार्ट महाकाल लोक में संचालन हेतु उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह बोरा और मंडल प्रमुख विजय कुमार ने ई-कार्ट का पूजन किया। पूजन कार्य पं. पियूष चतुर्वेदी और पं. विपुल चतुर्वेदी द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने इस पहल के लिए पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों का धन्यवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। यह कदम मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा के दृष्टिकोण से अहम साबित होगा।