- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी: 3 सड़कों के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 31.37 करोड़ रुपये होंगे खर्च
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के आयोजन की तैयारियों को लेकर सरकार ने रोड कनेक्टिविटी पर जोर देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नगरीय विकास और आवास विभाग में हुई बैठक में 20 करोड़ रुपये से कम बजट वाली तीन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई। इन सड़कों का चौड़ीकरण पुराने शहर के प्रमुख इलाकों में किया जाएगा ताकि सिंहस्थ के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके और यातायात का दबाव कम हो सके।
स्पेशल फाइनेंस कमेटी की बैठक में खजूरवाली मस्जिद से गणेश चौक, निकास से कंठाल चौराहा, और कोयला फाटक से छत्री चौक तक की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। कुल 31.37 करोड़ रुपये का बजट इन सड़कों पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा, दो अन्य सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को एग्जीक्यूटिव फाइनेंस कमेटी में भेजा जाएगा।
इस कदम से उज्जैन के पुराने शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है, साथ ही इन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, सीवेज नेटवर्क के निर्माण पर भी तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि सिंहस्थ के आयोजन में कोई भी अव्यवस्था न हो।