- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Mahakal Temple: अवैध वसूली के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, एक आरोपी निकला HIV पीड़ित; सालों से मंदिर में कर रहा था काम …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाकाल मंदिर से जुड़ी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार हुए 10 आरोपियों में एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जी हां, एक आरोपी एड्स पीड़ित निकला!
जेल प्रशासन ने जब इस आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया, तो रिपोर्ट आई और उसने सभी को चौंका दिया क्योंकि इस आरोपी में HIV संक्रमण था। अब सवाल उठता है कि एक HIV पीड़ित व्यक्ति महाकाल मंदिर में सालों तक काम कैसे करता रहा? वो बिना किसी मेडिकल जांच के।
आपको जानकर हैरानी होगी कि महाकाल मंदिर में काम करने वाले कुल 306 कर्मचारियों की कभी कोई मेडिकल जांच नहीं की गई। और ये मामला भी इस जांच की कमी का नतीजा है।
जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जेल में सभी आरोपियों की जरूरी जांच की जाती है, लेकिन ये जांच पुलिस की ओर से भेजी जाती है। ताकि अगर किसी को गंभीर बीमारी हो तो उसका सही इलाज किया जा सके। इसी जांच के दौरान पता चला कि मंदिर मामले में पकड़े गए 10 कर्मचारियों में से एक HIV पीड़ित है। अब इस आरोपी को जेल के अलग बैरक में रखा गया है, ताकि उसे विशेष निगरानी और इलाज मिल सके।
जानकारी के लिए बता दें, दर्शन के नाम पर अवैध वसूली के मामले में अब तक 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिसमें मंदिर के कर्मचारी सहित मीडियाकर्मी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना किसी मेडिकल जांच के, ये आरोपी इतने सालों तक मंदिर में कैसे काम कर रहा था?
यह घटना न केवल महाकाल मंदिर की सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कितनी बड़ी लापरवाही के चलते हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।