- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे केएल राहुल, गर्भगृह की देहरी से की पूजा-अर्चना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर न केवल साधारण भक्तों बल्कि देश-विदेश के VIP मेहमानों के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहाँ दर्शन के लिए राजनीतिक हस्तियों, क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सितारों और उद्योगपतियों का आना-जाना लगा रहता है।
इसी कड़ी में आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने सोमवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह की देहरी से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया। शिवभक्त केएल राहुल इससे पहले भी कई बार अपने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर आ चुके हैं।