- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Ujjain: राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन एवं विज्ञान उत्सव का आज हुआ शुभारंभ, देशभर के वैज्ञानिक होंगे शामिल; 29 मार्च को होगा समापन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं विज्ञान उत्सव (विकास की बात – विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के साथ) का भव्य शुभारंभ आज यानी की 27 मार्च 2025 को पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास अकादमी में हुआ। यह आयोजन आधुनिक विज्ञान और भारतीय ज्ञान-विज्ञान परंपरा के संगम को समर्पित है, जिसमें देशभर से वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विद्यार्थी भाग लेंगे।
बता दें, राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन की थीम ‘विकास की बात – विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के साथ’ पर आधारित होगी। इस सत्र में 100 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिक अपनी भागीदारी निभाएंगे। सम्मेलन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, खगोल विज्ञान, जीआईएस एंड रिमोट सेंसिंग अनुप्रयोग, कृषि एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, नवाचार एवं स्किल डेवलपमेंट, भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा और आधुनिक प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी। इसके अलावा, विज्ञान चौपाल का आयोजन भी होगा, जहां आम जनता और विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नये पहलुओं से परिचित करवाया जाएगा।
वहीं, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन को तीन प्रमुख भागों में बांटा गया है:
-
राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन
-
40वां मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन
-
विज्ञान उत्सव
जिसमें मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में देशभर के युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। साथ ही प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाएगा:
-
प्रथम पुरस्कार – ₹25,000
-
द्वितीय पुरस्कार – ₹20,000
-
तृतीय पुरस्कार – ₹15,000
-
इसके साथ ही विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी।
बता दें, विज्ञान उत्सव में विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद, रोचक साइंस शो, साइंटिफिक मॉडल कंपटीशन, टेलिस्कोप से आकाश दर्शन, विशेष 3डी-4के शो, प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ, खगोलीय वेधशाला डोंगला का भ्रमण और स्टार्टअप-इनोवेटर्स समिट जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।