- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकले थे… रास्ते में मौत बनकर टकराया कंटेनर: उज्जैन के 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरहद पर रविवार रात एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने सिर्फ सात ज़िंदगियों को ही नहीं निगला, बल्कि उज्जैन के पूरे इंगोरिया गांव की रूह तक हिला दी साथ ही पूरे उज्जैन जिले को गम में डुबो दिया।
बता दें, उज्जैन के इंगोरिया गांव से सांवरिया सेठ के दर्शन को निकले सात युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी नीमच-नसीराबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। रात करीब 11 बजे नयागांव से कुछ ही दूरी पर चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र में बांगरेड़ मामादेव गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का एक पूरा हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।
इस भयानक हादसे में मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई – गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी। बाकी तीन युवक – दीपक, योगेश और सुनील – गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पहले निम्बाहेड़ा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। मृतकों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी उज्जैन के इंगोरिया गांव के निवासी थे और धार्मिक आस्था से जुड़े इस सफर पर निकले थे, लेकिन यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई।
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क की दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे भारी भरकम कंटेनर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी में फंसे शवों को निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घायलों को बाहर निकाला और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चित्तौड़गढ़ के एएसपी बद्रीलाल राव भी मौके पर पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी ली। वहीं, घटना की खबर मिलते ही इंगोरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिन घरों से हंसी-खुशी से बेटे सांवरिया जी के दर्शन को निकले थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है।