- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पैरों से रौंदा, चप्पलों से मारा, गाड़ियों से कुचला: पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ उज्जैन में फूटा गुस्सा, हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर रौंदा पाक झंडा !
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित संगठनों की भूमिका सामने आने के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर फैल गई है। हर राज्य, हर शहर और हर गली में पाकिस्तान के प्रति नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी इस गुस्से का उबाल देखा गया। यहां मोहन नगर चौराहे पर हिंदूवादी संगठनों ने पाकिस्तान के प्रतीकात्मक झंडे को सड़क पर फैलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध ‘संस्कृति रक्षा मंच’ के बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को कोटा-उज्जैन मार्ग की व्यस्त सड़क पर बिछाया और उस पर चलकर, रौंदकर और गाड़ियों को उसके ऊपर से निकालकर आक्रोश व्यक्त किया।
संस्कृति रक्षा मंच के प्रमुख शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा, “हमने पाक झंडे को सड़क पर बिछाकर उस पर चप्पलें मारी, उसे पैरों से रौंदा और गाड़ियों को उसके ऊपर से गुजारकर देश की भावनाओं को उजागर किया। पाकिस्तान के कारण रोजाना हमारे देश के निर्दोष नागरिक और सुरक्षाबल शहीद हो रहे हैं। अब देश चुप नहीं बैठेगा।”
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। देश में चल रही आतंकी घटनाओं को लेकर युवाओं और समाज के हर वर्ग में आक्रोश है। उज्जैन के इस प्रदर्शन में भी यह साफ दिखाई दिया कि आमजन अब केवल निंदा नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई चाहता है।