- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला – स्कूटी हटाने के विवाद में हत्या करने वाले चारों आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के थाना खाराकुआं क्षेत्र की नमक मंडी में दो साल पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड में न्यायालय ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया है। स्कूटी हटाने की मामूली बात पर हुए इस जघन्य हत्याकांड में कोर्ट ने चारों आरोपियों – संकेत सोनी, कुनाल सोनी, हर्ष वाल्मीकि और वंश शर्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला उज्जैन जिला न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा सुनाया गया, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया कि हत्या जैसे अपराधों में कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी।
प्रकरण से जुड़ी जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2023 को अंकुर शर्मा उर्फ अंतु भैया की शादी की सालगिरह थी। इस मौके पर उसके दोस्त देवेंद्र और मंगेश उसके घर आए हुए थे। तीनों दोस्त खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़े थे, तभी आरोपियों ने बाइक रास्ते में खड़ी होने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और आरोपी संकेत सोनी तथा उसके साथियों ने मिलकर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक भारी पत्थर अंकुर की छाती पर मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस वीभत्स हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी, लेकिन उज्जैन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच और त्वरित चार्जशीट के बाद अभियोजन पक्ष ने अदालत में पुख्ता सबूत पेश किए। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया और प्रभारी उप-संचालक अभियोजन राजेंद्र कुमार खांडेगर ने बताया कि दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए गवाहों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट का पूरा सहारा लिया गया।