- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में संघ की बैठक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ गरजा जनआक्रोश, शहबाज शरीफ का पुतला फूंका; इंद्रेश कुमार ने पहलगाम हमले के शहीदों के लिए देशभक्ति स्मारक की घोषणा की
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में सिंधु दर्शन यात्रा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उस समय हुई जब देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद आक्रोश में उबल रहा है। बैठक के बाद भारत माता मंदिर परिसर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पुतला जलाया गया, जहां बीजेपी और सिंधु यात्रा समिति के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बैठक में इंद्रेश कुमार ने पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति में एक देशभक्ति स्मारक स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आतंकवादियों की अमानवीयता के खिलाफ देश के आत्मबल और एकजुटता का प्रतीक होगा। उन्होंने पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए, क्योंकि अब वह खुद अपने ही पांच हिस्सों में बगावत की आग में जल रहा है।“
इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में एक नई राष्ट्रीय चेतना जागृत हुई है, जिसमें मुस्लिम समुदाय की भूमिका चौंकाने वाली और प्रेरक रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार मुस्लिम समुदाय ने खुलकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है, जबकि पहले इस मुद्दे पर खामोशी देखी जाती थी। अब यही समुदाय सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ा है, जो देश में सामाजिक परिवर्तन का संकेत है।
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में भी अब धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। जो दल पहले पाकिस्तान की भाषा बोलते थे और सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते थे, वे अब चुप हैं। देश की जनता और खासकर युवा पीढ़ी अब स्पष्ट रूप से यह समझ चुकी है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
इस अहम बैठक में सिंधु दर्शन समिति उज्जैन के प्रमुख प्रकाश चित्तौड़ा, बीजेपी प्रवक्ता गुलरेज शेख और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। भारत माता मंदिर के सभागार में संघ कार्यकर्ताओं, समिति सदस्यों और आम लोगों की उपस्थिति में देशभक्ति के नारों के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगे।