- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
एक करोड़ की चोरी में पुलिस के हत्थे चढ़े चोर, मुख्य आरोपी अभी जेल में
उज्जैन । नमक मंडी बोहरा बाखल निवासी शमसुद्दीन नागपुरवाला के घर हुई चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो चोरी करीब एक करोड़ की बताई जा रही है, जिसमें पुराने जमाने के हीरे, सोने-चांदी के जेवरात थे। नकदी 15 हजार थी। मुख्य आरोपी योगेश उर्फ बब्लू बाइक चोरी के मामले में अभी जेल में बंद है। पुलिस उसके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रही है। योगेश को हाल ही में नानाखेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा है। उससे चोरी की चार बाइक बरामद हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे क्राइम ब्रांच पुलिस पूछताछ में जुटी है। यह भी पता चला है कि करीब 50 लाख के गहने बरामद हो चुके हैं। शमसुद्दीन ने बताया कि तीन मार्च को वह हज करने मक्का गए थे। परिवार के अन्य सदस्य इंदौर चले गए। 26 मार्च को लौटे तो देखा पहली मंजिल के कमरे का दरवाजा खुला है। जैसे किसी ने चाबी से खोला हो। अलमारी भी खुली थी। उसमें रखे गहने गायब थे। गहने पुराने जमाने के थे।