- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के माधवनगर क्षेत्र में एक ही रात में तीन बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन | शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित देसाईनगर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने दुस्साहसिक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 3 बजे तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में घुसे और देखते ही देखते तीन बाइकें चुराकर ले उड़े। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ-साफ कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बदमाश गली नंबर 12 में पहुंचे, जहां उन्होंने एक घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया। बड़ी ही चालाकी से चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे स्टार्ट कर लिया। इसके बाद वे उसी बाइक पर सवार होकर गली नंबर 13 की ओर बढ़े। यहां बदमाशों ने रवि शर्मा की शाइन बाइक समेत एक अन्य रहवासी की बाइक भी चोरी कर ली। यानी कुल तीन बाइकें एक ही रात में उड़ा ली गईं।
वारदात के बाद जब शनिवार सुबह रहवासी जागे और बाहर आकर देखा तो उन्हें बाइकें गायब मिलीं। इसके बाद रवि शर्मा सहित अन्य पीड़ितों ने माधवनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाशों की हरकतें कैद मिलीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन चोर एक बाइक पर आए, और बड़ी सहजता से दो अन्य बाइकें चुराकर ले गए।
फिलहाल माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात सुनियोजित लग रही है और चोरों की गतिविधियों से लगता है कि उन्होंने पहले से बाइक खड़ी होने के स्थानों की रेकी की थी।