- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के ताजपुर में सरेआम दरिंदगी: चार युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के ताजपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ चार युवकों ने मिलकर एक कॉलेज छात्र को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना एक वीडियो में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र की पहचान अंशुल शर्मा के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब अंशुल रोज की तरह अपने कॉलेज जा रहा था। ताजपुर के सरकारी स्कूल के पास चौपाटी पर चारों आरोपी – सुभाष पाटीदार, विष्णु पाटीदार, कमल पाटीदार और धर्मेंद्र पाटीदार – ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठियों व लकड़ियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी छात्र को पीटते रहे, उसके सिर, छाती, हाथ और पीठ पर इतनी बेरहमी से वार किए गए कि उसके शरीर से खून बहने लगा।
पीड़ित के पिता संजय शर्मा ने बताया कि जब वे खुद और अंशुल का एक दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उन पर भी लाठियों से हमला किया गया।
घटना की शुरुआत एक मामूली बात से हुई – दरअसल, अंशुल रोज आरोपियों के घर के सामने से तेज बाइक चलाते हुए निकलता था। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और बाद में यह हिंसक झगड़े में बदल गई। मारपीट के बाद आरोपियों ने अंशुल को जबरन बाइक पर बिठाकर अपने खेत में ले गए और वहां भी उसकी पिटाई जारी रखी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और थाना पंवासा में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल अंशुल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।