- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में कबाड़ी की सनसनीखेज हत्या, कालिदास उद्यान में सिर कुचला शव मिला; CCTV और गमछे के सुराग से कातिल की तलाश जारी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कालिदास उद्यान में एक युवक की लाश मिलने की खबर सामने आई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजा पिता चिमनलाल के रूप में हुई है, जो जूना सोमवारिया इलाके का रहने वाला था और कबाड़ का ठेला चलाकर अपना गुजारा करता था।
गुरुवार की सुबह जैसे ही लोग उद्यान में टहलने पहुंचे, उन्हें एक युवक की खून से लथपथ लाश दिखाई दी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। शव के पास एक बड़ा पत्थर और एक गमछा मिला, जिससे यह संदेह और गहराया कि यह सुनियोजित हत्या है।
सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका है कि राजा बुधवार देर रात अपने कुछ साथियों के साथ उद्यान में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद हुआ और फिर उसी गमछे से गला घोंटने की कोशिश कर, सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली गई। घटनास्थल की स्थिति से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या गुस्से और नफरत के साथ की गई है।
मृतक राजा के भाई राज ने बताया कि राजा सुबह रोज की तरह घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। लेकिन परिवार को यह अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी सुबह होगी। सुबह-सुबह आई खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि राजा के साथ और कौन-कौन मौजूद था। साथ ही परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे का मकसद और संभावित आरोपी सामने आ सकें।
यह वारदात उज्जैन के उस इलाके में हुई है, जो महाकाल मंदिर से ज्यादा दूर नहीं है। कालिदास उद्यान जैसे सार्वजनिक स्थल पर हुई इस जघन्य हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसे स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।