- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के दशा माता मंदिर में तीसरी बार चोरी, महज 20 सेकेंड में मंदिर लूटा: चांदी का मुकुट, त्रिशूल और दानपेटी गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में धर्म और आस्था का केंद्र माने जाने वाले प्राचीन दशा माता मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। बीती रात करीब एक बजे दो चोरों ने मंदिर में घुसकर महज 20 सेकंड में ताला तोड़ा और माता जी के रजत मुकुट, चांदी की आंखें, त्रिशूल, दानपेटी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
यह पूरी वारदात थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ब्रिज के पास स्थित इस मंदिर में हुई, और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैमरे में साफ दिख रहा है कि चोर बड़ी ही चतुराई से एक सरिए की मदद से मंदिर का मुख्य ताला तोड़ते हैं और भीतर प्रवेश कर जाते हैं। वारदात को अंजाम देने में उन्हें बमुश्किल कुछ ही सेकेंड लगे और वे चुपचाप रात के अंधेरे में गायब हो गए।
चोरों ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन फुटेज में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। सुबह जब मंदिर के पुजारी रोज़ की तरह पट खोलने पहुंचे, तब चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पिछले दो सालों में तीसरी बार है जब इसी मंदिर को निशाना बनाया गया है। पहले 2024 में और फिर अप्रैल 2025 में भी यहां चोरी हो चुकी है। पिछली बार चोर मंदिर से करीब 60 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे।
इस बार की घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।