- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में शहीद गजेंद्र सुर्वे के माता-पिता को मिला नया आशियाना, समरसता मिशन ने 19.85 लाख की लागत से किया घर का निर्माण; वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ गृहप्रवेश!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में शहीद समरसता मिशन के युवाओं ने शहीद सैनिक गजेंद्र राव सुर्वे के माता-पिता के लिए उनके ही जमीन पर नया घर बनाकर सौंपा। यह घर लगभग 19 लाख 85 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया और इसे शहीद परिवार के लिए पूर्ण रूप से सुविधासंपन्न बनाया गया है। गृह प्रवेश और घर की चाबी सौंपने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवी, सैन्य अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
समरसता मिशन के प्रमुख मोहन नारायण ने बताया कि यह मिशन अब तक 15 राज्यों में 32 शहीद परिवारों को नए घर दिला चुका है और यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहीद गजेंद्र सुर्वे, जो 2 फरवरी 2006 को लद्दाख में शहीद हुए थे, उनके माता-पिता वर्षों तक आर्थिक तंगी और असुविधाओं के बीच जीवन यापन कर रहे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए मिशन ने सामाजिक जनसहयोग से प्राप्त राशि का उपयोग कर उनका नया घर निर्माण किया।
गृह प्रवेश कार्यक्रम सरस्वती नगर, गली नंबर 4, उद्योगपुरी के पीछे, आगर रोड उज्जैन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और मिशन के कार्यकर्ताओं ने शहीद के माता-पिता के चरणों में कृतज्ञता पूर्वक अपनी हथेलियां रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें नवनिर्मित भवन “राष्ट्र शक्ति मंदिर” में प्रवेश कराया। कार्यक्रम में ले.ज. (जस्टिस) बी.एस. सिसौदिया (रिटा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यक्षेत्र के निवर्तमान संघचालक अशोक सोहनी, उद्योगपति राजकुमार गोयल, और शहीद परिवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
मोहन नारायण ने यह भी बताया कि उज्जैन के इस शहीद के सम्मान में जल्द ही उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। प्रतिमा निर्माण का कार्य लगभग एक लाख पांच हजार रुपए में दिया गया है और जैसे ही प्रतिमा तैयार होगी, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से इसे स्थापित किया जाएगा।