- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में रंगदारी कांड: बस ऑपरेटर से पैसे मांगने वाले आरोपियों में से एक गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के देवास गेट थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई रंगदारी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उस समय सामने आया, जब एक बस ऑपरेटर के दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ी से जबरन रुपए वसूली की कोशिश की गई और मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने बस पर पथराव कर दिया।
कैसे हुई पूरी वारदात
घटना मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार, एम.आर. ट्रेवल्स के ऑफिस के सामने बस (क्रमांक AR-06-B0-102) खड़ी थी। इसी दौरान संजय ठाकुर और जितेंद्र चौधरी वहां पहुंचे और बस चालक से 500-500 रुपए की मांग करने लगे। जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
पथराव और जान से मारने की धमकी
जब भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो आरोपियों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे सामने का शीशा चकनाचूर हो गया। इस दौरान बस चालक और अन्य लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी संजय ठाकुर ने चाकू निकालकर फरियादी को धमकाया और जान से मारने की बात कहते हुए मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास गेट थाना प्रभारी ने तुरंत विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों आरोपियों की पूरी हरकत कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र चौधरी (32 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर, थाना नीलगंगा, उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी संजय ठाकुर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि व्यापारी और बस ऑपरेटर सुरक्षित रह सकें।