- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में शर्मनाक घटना: मजदूर ने गाय से अप्राकृतिक कृत्य किया, पुलिस ने निकाला जुलूस; वीडियो वायरल होने पर भड़के हिंदू संगठन!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला एक युवक, जो नरवर में मजदूरी कर रहा था, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
कैसे हुआ खुलासा?
जानकारी के अनुसार, घटना 13 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे की है। प्रॉपर्टी ब्रोकर प्रदीप प्रजापति अपने दोस्त अंकित चौधरी के साथ हरनावदा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान नरवर प्राइड कॉलोनी के सामने उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। दोनों ने तुरंत घटना का वीडियो बना लिया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह वहां से भाग गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। आरोपी की पहचान इतकार अली पिता हिदायत, निवासी मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। वह पिछले कुछ समय से नरवर क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा फैल गया। संगठन की नीलू चौहान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि, “यह कृत्य न केवल अमानवीय है बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।”
इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आकर मजदूरी करने वाले कई लोग क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों पर पर्याप्त निगरानी नहीं रखी जाती। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे बाहरी लोगों की नियमित जांच करे और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करे।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।