- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
‘भारत उदय’ को हल्के में लिया तो बख्शेंगे नहीं
नरवर/उज्जैन | ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को अगर किसी ने मजाक समझा, हल्के में लिया या लापरवाही बरती तो उसे बख्शेंगे नहीं।
ग्राम उदय से भारत अभियान का शुभारंभ करते हुए घटि्टया विधायक सतीश मालवीय ने यह चेतावनी अधिकारियों दी। इससे पूर्व शुक्रवार को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ ग्राम पंचायत बोलासा के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ। 31 मई तक चलने वाले अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में संभागायुक्त एमबी ओझा, प्रभारी कलेक्टर आशीष सिंह, अपर कलेक्टर बसंत कुर्रे, जिपं सीईओ एसएस रावत, पूर्व विधायक शिवनारायण जागीरदार, सरपंच आशीष पंड्या मौजूद थे। अभियान के दौरान अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर गांव की आवश्यकताओं की पहचान कर उनके समग्र विकास की योजना बनाकर गांव का विकास करेंगे। विभिन्न हितग्राही योजनाओं के लिए हितग्राही भी चिन्हित किए जाएंगे। जिपं सीईओ रावत ने बताया अभियान के पहले चरण में डॉ.अांबेडकर जयंती कार्यक्रम, दूसरे चरण में 15 से 30 अप्रैल तक ग्राम संसद, महिला संसद कृषि संसद का आयोजन ग्राम पंचायतों में होगा। तीसरे चरण में 1 से 21 मई तक अधोसंरचना विकास की स्वीकृति, कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों का चयन, चौथे चरण में 22 से 31 मई तक कार्यों की शुरुआत व हितग्राहीमूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण होगा।