- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
रुई गोदाम में आग, छत से कूदकर बचाई जान
उज्जैन । मदारगेट की घनी आबादी में रविवार दोपहर 3.30 बजे रुई गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं के उठ रहे गुबार से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग फैलते ही पहली मंजिल पर रहने वाले अब्दुल सलाम के परिवार ने छत से पड़ोसी के घर में कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड को आग पर पूरी तरह से काबू पाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। आग लगने की वजह शार्टसर्किट बताई जा रही है। अग्निकांड में 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अब्दुल सलाम का रुई का कारोबार है। मदारगेट में ख्वाजा मंजिल नाम से उनका तीन मंजिल मकान है। ग्राउंड फ्लोर में गोदाम है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। रविवार दाेपहर साढ़े तीन बजे गोदाम से धुआं उठता देख लोगों ने उन्हें खबर की। रुई के गट्ठरों में आग लग चुकी थी। मोहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड काे फोन कर आग लगने की खबर दी। लोगों ने बताया कि आग लगते ही अब्दुल सलाम के परिजन छत से कूदकर पड़ोसी के घर में चले गए थे। आग की लपटों से दीवार चटक गई। पड़ोसी के मकान की खिड़की का कांच भी फूट गया। सलाम ने बताया कि रुई के अलावा गोदाम में रजाइयों के खोल, तकिए, कंबल आदि थे। सब जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि संभव है कि शार्ट सर्किट से आग लगी हो।