- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अहमदाबाद में हुआ उज्जैन का बहुमान, राष्ट्रीय स्तर पर जेताराम नायक को कांस्य पदक
उज्जैन। अहमदाबाद मे इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन के तत्वावधान में गुजरात बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 57वीं सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग एवं 12वीं मिस इंडिया फिटनेस चैम्पियनशिप में उज्जैन के जेताराम नायक ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया।
स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एमपी के अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव ने बताया कि साबरमती के तट पर फ्रंट एरिया रिवर मंच पर आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा के 55 किलोग्राम वर्ग में जेताराम नायक ने कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरव प्रदान किया। स्पर्धा में एशियन बॉडी बिल्डिंग फिटनेस फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ संजय मोरे ने राष्ट्रीय निर्णायक शैलेन्द्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) का विशिष्ट खेल अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मिस्टर इंडिया जिंतेंद्रसिंह कुशवाह, इंजीनियर गजेंद्र मेहता, मुकेश जैन को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दित किया।