- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
20 हजार विद्यार्थियों को बगैर पात्रता सर्टिफिकेट दिए ही करा दी परीक्षाएं
उज्जैन :- विक्रम यूनिवर्सिटी में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पात्रता का सर्टिफिकेट दिए बगैर ही उनकी परीक्षा करवा ली गई। पात्रता सर्टिफिकेट के लिए विद्यार्थियों की फीस भी जमा हो चुकी है लेकिन अकादमिक विभाग के अंतर्गत आने वाली पात्रता शाखा से आधे से भी कम विद्यार्थियों को पात्रता के प्रमाण पत्र दिए गए। पात्रता प्रमाण पत्र नहीं पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 20 हजार से भी अधिक है। इन विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भी जमा हो गए। अकादमिक विभाग में अब पात्रता के प्रमाण पत्र वितरित नहीं किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद ताबड़तोड़ विद्यार्थियों को इसे देने की कवायद शुरू की जा रही है।