- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मोबाइल पर कैसिनो चलाने वाले सट्टा किंग को इंदौर से प्रोडक्शन वारंट पर उज्जैन लाई पुलिस
उज्जैन :- मोबाइल पर गेम किंग इंडिया के नाम से देशभर में ऑनलाइन कैसिनो चलाने वाले सट्टा किंग को माधवनगर पुलिस मंगलवार को इंदौर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उज्जैन लेकर आई है। आरोपी मोबाइल से देशभर में अवैध सट्टा चलाता है। मुख्य ब्रांच मुंबई में है। माधवनगर की पुलिस टीम जांच के लिए मुंबई गई है। टीआई एमएस परमार ने बताया सालभर पहले शहीद पार्क से दो आरोपियों को मोबाइल पर कैसिनो चलाकर सट्टा करते गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने मुख्य आरोपी का नाम रमेश चौरसिया बताया था। जो मुंबई से मोबाइल और आॅनलाइन उन्हें निर्देशित करता था। पिछले दिनों इसी आरोपी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर रमेश को गिरफ्तार कर उज्जैन लेकर आई है।