- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पटवारी के 50 फीसदी पद रिक्त, भर्ती से राजस्व अमले के बढ़ने की उम्मीद
उज्जैन :- जिले में 609 ग्राम पंचायत व हल्कों के मान से इतने ही पटवारी की जरूरत है बावजूद 300 यानी पटवारी के 50 फीसदी पद भरे हैं। ऐसे में एक-एक के पास दो-दो, तीन-तीन ग्राम पंचायत व हलकों की जिम्मेदारी हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की मौजूदगी में भोपाल में नए पदों व रिक्त पदों की पूर्ति के आदेश से उम्मीद जागी है कि जिले के भी राजस्व अमले में बढ़ोत्तरी होगी। मप्र पटवारी संघ के अध्यक्ष रितेश यादव ने बताया संघ की तरफ से नए व रिक्त पदों की पूर्ति की मांग की जाती रही है। बैठक में जो आंकड़े सामने आए है उनके मान से तहसीलदार के 249 और नायब तहसीलदार के 947 नए पद प्रस्तावित किए हैं। पटवारी के 7398 नए पद स्वीकृत किए जा चुके हैं। यहीं नहीं नायब तहसीलदार के 294 पद की भर्ती मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा की जा रही है।