- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ट्रेन की चपेट में आया ग्रामीण, 2 किमी तक घिसता चला गया शव, पुलिस कर रही है जांच
उज्जैन :- इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहड़ के समीप रेलवे ट्रेक की तरफ शौच के लिए गया ग्रामीण हादसे का शिकार हो गया। सुपर फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन की आवाज भी सुनाई नहीं दी और गति इतनी तेज थी कि वह समझ ही नहीं पाया और ट्रेन उसे खींचते हुए दो किमी तक ले गई। शव के टुकड़े हो गए। बेटे ने कान की बाली से पिता के शव को पहचाना।
पुलिस ने बताया कि बालू पिता पुनाजी नायक (45) गांव के जमीदार के यहां 19 साल से नौकरी कर रहा है। गरीबी में गुजर बसर कर रहे बालू के घर शौचालय नहीं बनी होने से वह पटरी पर शौच के लिए जाता था। रेलवे गेट नंबर 215 सी पर आई इंदौर-अजमेर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आई। इसी दौरान बालू ट्रैक पर से गुजर रहा था। वह तेजी से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। बालू को उसके बेटे दारासिंह ने पहचाना। पुलिस ने पंचनामा बनाया। पीएम के बाद कई टुकड़ों में बंटा शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।